ज़रा सा कहीं आज अगर उभरता है
समुंदरों ही के लहजे में बात करता है
खुली छतों के दिए कब के बुझ गए होते
कोई तो है जो हवाओं के पर कतरता है
शराफ़तों की यहाँ कोई अहमियत ही नहीं
किसी का कुछ न बिगाड़ो तो कौन डरता है
ये देखना है कि सहरा भी है समुंदर भी
वो मेरी तिश्ना-लबी किस के नाम करता है
तुम आ गए हो तो कुछ चाँदनी सी बातें हों
ज़मीं पे कहाँ रोज़ रोज़ उतरता है
ज़मीं की कैसी वकालत हो फिर नहीं चलती
जब आसमाँ से कोई फ़ैसला उतरता है
Responses
No comments yet. Be the first to respond.