तुझ लब की सिफ़त लाल-ए-बदख़्शाँ सूँ कहूँगा
जादू हैं तिरे नैन ग़ज़ालाँ सूँ कहूँगा
दी बादशही हक़ ने तुझे -नगर की
यू किश्वर-ए-ईराँ में सुलैमाँ सूँ कहूँगा
तारीफ़ तिरे क़द की अलिफ़-वार सिरीजन
जा सर्व-ए-गुलिस्ताँ कूँ ख़ुश-अल्हाँ सूँ कहूँगा
मुझ पर न करो ज़ुल्म तुम ऐ लैली-ए-ख़ूबाँ
मजनूँ हूँ तिरे कूँ बयाबाँ सूँ कहूँगा
देखा हूँ तुझे ख़्वाब में ऐ माया-ए-ख़ूबी
इस ख़्वाब को जा यूसुफ़-ए-कनआँ सूँ कहूँगा
जलता हूँ शब-ओ-रोज़ तिरे ग़म में ऐ साजन
ये सोज़ तिरा मशअल-ए-सोज़ाँ सूँ कहूँगा
यक नुक़्ता तिरे सफ़्हा-ए-रुख़ पर नईं बेजा
इस मुख को तिरे सफ़्हा-ए-क़ुरआँ सूँ कहूँगा
क़ुर्बान परी मुख पे हुई चोब सी जल कर
ये बात अजाइब मह-ए-ताबाँ सूँ कहूँगा
बे-सब्र न हो ऐ 'वली' इस दर्द सूँ हरगिज़
जलता हूँ तिरे दर्द में दरमाँ सूँ कहूँगा
Responses
No comments yet. Be the first to respond.
मुफ़लिसी सब बहार खोती है
मर्द का ऐतबार खोती है
देखना हर सुबह तुझ रुख़्सार का
है मुताला मुझ दिल-ए-बीमार का