तिरा मजनूँ हूँ सहरा की क़सम है
तलब में हूँ तमन्ना की क़सम है
सरापा नाज़ है तू ऐ परी-रू
मुझे तेरे सरापा की क़सम है
दिया हक़ -ए-बाला-दस्त तुजकूं
मुझे तुझ सर्व-ए-बाला की क़सम है
किया तुझ ज़ुल्फ़ ने जग कूँ दिवाना
तिरी ज़ुल्फ़ाँ के सौदा की क़सम है
दो-रंगी तर्क कर हर इक से मत मिल
तुझे तुझ क़द्द-ए-राना की क़सम है
किया तुझ ने आलम कूँ मजनूँ
मुझे तुझ रश्क-ए-लैला की क़सम है
'वली' मुश्ताक़ है तेरी निगह का
मुझे तुझ चश्म-ए-शहला की क़सम है
Responses
No comments yet. Be the first to respond.
मुफ़लिसी सब बहार खोती है
मर्द का ऐतबार खोती है
देखना हर सुबह तुझ रुख़्सार का
है मुताला मुझ दिल-ए-बीमार का