मैं आशिक़ी में तब सूँ अफ़्साना हो रहा हूँ
तेरी निगह का जब सूँ हो रहा हूँ
ऐ आश्ना करम सूँ यक बार आ दरस दे
तुझ बाज सब जहाँ सूँ बेगाना हो रहा हूँ
बाताँ लगन की मत पूछ ऐ शम-ए-बज़्म-ए-ख़ूबी
मुद्दत से तुझ झलक का हो रहा हूँ
शायद वो गंज-ए-ख़ूबी आवे किसी तरफ़ सूँ
इस वास्ते सरापा वीराना हो रहा हूँ
सौदा-ए-ज़ुल्फ़-ए-ख़ूबाँ रखता हूँ दिल में दाइम
ज़ंजीर-ए-आशिक़ी का दीवाना हो रहा हूँ
बरजा है गर सुनूँ नईं नासेह तिरी नसीहत
मैं जाम-ए-इश्क़ पी कर मस्ताना हो रहा हूँ
किस सूँ 'वली' अपस का अहवाल जा कहूँ मैं
सर-ता-क़दम मैं ग़म सूँ ग़म-ख़ाना हो रहा हूँ
Responses
No comments yet. Be the first to respond.
मुफ़लिसी सब बहार खोती है
मर्द का ऐतबार खोती है
देखना हर सुबह तुझ रुख़्सार का
है मुताला मुझ दिल-ए-बीमार का