जब सनम कूँ ख़याल-ए-बाग़ हुआ
तालिब-ए-नश्शा-ए-फ़राग़ हुआ
फ़ौज-ए-उश्शाक़ देख हर जानिब
नाज़नीं साहिब-ए-दिमाग़ हुआ
रश्क सूँ तुझ लबाँ की सुर्ख़ी पर
जिगर-ए-लाला दाग़-दाग़ हुआ
-ए-उश्शाक़ क्यूँ न हो रौशन
जब ख़याल-ए-सनम हुआ
ऐ 'वली' गुल-बदन कूँ बाग़ में देख
दिल-ए-सद-चाक बाग़-बाग़ हुआ
Responses
No comments yet. Be the first to respond.
मुफ़लिसी सब बहार खोती है
मर्द का ऐतबार खोती है
देखना हर सुबह तुझ रुख़्सार का
है मुताला मुझ दिल-ए-बीमार का