देखना हर सुब्ह तुझ रुख़्सार का
है मुताला मतला-ए-अनवार का
बुलबुल ओ परवाना करना के तईं
काम है तुझ चेहरा-ए--नार का
सुब्ह तेरा दर्स पाया था सनम
शौक़-ए-दिल मोहताज है तकरार का
माह के सीने उपर ऐ शम्अ-रू
दाग़ है तुझ हुस्न की झलकार का
दिल कूँ देता है हमारे पेच-ओ-ताब
पेच तेरे तुर्रा-ए-तर्रार का
जो सुन्या तेरे दहन सूँ यक बचन
भेद पाया नुस्ख़ा-ए-असरार का
चाहता है इस जहाँ में गर बहिश्त
जा तमाशा देख उस रुख़्सार का
आरसी के हाथ सूँ डरता है ख़त
चोर कूँ है ख़ौफ़ चौकीदार का
सर-कशी आतिश-मिज़ाजी है सबब
नासेहों को गर्मी-ए-बाज़ार का
ऐ 'वली' क्यूँ सुन सके नासेह की बात
जो दिवाना है परी-रुख़्सार का
Responses
No comments yet. Be the first to respond.
मुफ़लिसी सब बहार खोती है
मर्द का ऐतबार खोती है
देखना हर सुबह तुझ रुख़्सार का
है मुताला मुझ दिल-ए-बीमार का