तिरी दुनिया में जीने से तो बेहतर है कि मर जाएँ
वही आँसू वही आहें वही है जिधर जाएँ
कोई तो ऐसा घर होता जहाँ से प्यार मिल जाता
वही बेगाने चेहरे हैं जहाँ जाएँ जिधर जाएँ
अरे ओ आसमाँ वाले बता इस में क्या है
ख़ुशी के चार झोंके गर इधर से भी गुज़र जाएँ
Responses
No comments yet. Be the first to respond.