मेरी तक़दीर में जलना है तो जल जाऊँगा
तेरा वा'दा तो नहीं हूँ जो बदल जाऊँगा
सोज़ भर दो मिरे सपने में -ए-उल्फ़त का
मैं कोई मोम नहीं हूँ जो पिघल जाऊँगा
कहता है ये घबरा के शब-ए-फ़ुर्क़त में
आह बन कर तिरे पहलू से निकल जाऊँगा
मुझ को समझाओ न 'साहिर' मैं इक दिन ख़ुद ही
ठोकरें खा के मोहब्बत में सँभल जाऊँगा
Responses
No comments yet. Be the first to respond.