हर तरह के जज़्बात का एलान हैं आँखें
कभी शो'ला कभी तूफ़ान हैं आँखें
आँखों से बड़ी कोई तराज़ू नहीं होती
तुलता है बशर जिस में वो मीज़ान हैं आँखें
आँखें ही मिलाती हैं ज़माने में दिलों को
अंजान हैं हम तुम अगर अंजान हैं आँखें
लब कुछ भी कहें इस से हक़ीक़त नहीं खुलती
के सच झूट की पहचान हैं आँखें
आँखें न झुकीं तेरी किसी ग़ैर के आगे
दुनिया में बड़ी चीज़ मिरी जान! हैं आँखें
Responses
No comments yet. Be the first to respond.