देखा है को कुछ इतना क़रीब से
चेहरे तमाम लगने लगे हैं अजीब से
कहने को की बात जिन्हें ढूँडते थे हम
महफ़िल में आ गए हैं वो अपने नसीब से
नीलाम हो रहा था किसी नाज़नीं का प्यार
क़ीमत नहीं चुकाई गई इक ग़रीब से
तेरी वफ़ा की लाश पे ला मैं ही डाल दूँ
रेशम का ये कफ़न जो मिला है रक़ीब से
Responses
No comments yet. Be the first to respond.