काम आख़िर जज़्बा-ए-बे-इख़्तियार आ ही गया
कुछ इस सूरत से तड़पा उन को प्यार आ ही गया
जब निगाहें उठ गईं अल्लाह-री मेराज-शौक़
देखता क्या हूँ वो जान-ए-इंतिज़ार आ ही गया
हाए ये -ए-तसव्वुर का फ़रेब-ए-रंग-ओ-बू
मैं ये समझा जैसे वो जान-ए-बहार आ ही गया
हाँ सज़ा दे ऐ ख़ुदा-ए-इश्क़ ऐ तौफ़ीक़-ए-ग़म
फिर ज़बान-ए-बे-अदब पर ज़िक्र यार आ ही गया
इस तरह ख़ुश हूँ किसी के वादा-ए-फ़र्दा पे मैं
दर-हक़ीक़त जैसे मुझ को ए'तिबार आ ही गया
हाए काफ़िर-दिल की ये काफ़िर जुनूँ-अंगेज़ियाँ
तुम को प्यार आए न आए मुझ को प्यार आ ही गया
दर्द ने करवट ही बदली थी कि दिल की आड़ से
दफ़अ'तन पर्दा उठा और पर्दा-दार आ ही गया
दिल ने इक नाला किया आज इस तरह दीवाना-वार
बाल बिखराए कोई मस्ताना-वार आ ही गया
जान ही दे दी 'जिगर' ने आज पा-ए-यार पर
उम्र भर की बे-क़रारी को क़रार आ ही गया
Responses
No comments yet. Be the first to respond.
ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजे
इक आग का दरिया है और डूब के जाना है
उन का जो फ़र्ज़ है वो अहल-ए-सियासत जानें
मेरा पैग़ाम मोहब्बत है जहाँ तक पहुँचे
इक लफ़्ज़-ए-मोहब्बत का अदना ये फ़साना है
सिमटे तो दिल-ए-आशिक़ फैले तो ज़माना है
हम को मिटा सके ये ज़माने में दम नहीं
हम से ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं
दिल को सुकून रूह को आराम आ गया
मौत आ गई कि दोस्त का पैग़ाम आ गया
तबीयत इन दिनों बेगाना-ए-ग़म होती जाती है
मेरे हिस्से की गोया हर ख़ुशी कम होती जाती है