ख़्वाब के गाँव में पले हैं हम
पानी छलनी में ले चले हैं हम
छाछ फूंकें कि अपने बचपन में
दूध से किस तरह जले हैं हम
ख़ुद हैं अपने की दुश्वारी
अपने पैरों के आबले हैं हम
तू तो मत कह हमें दुनिया
तू ने ढाला है और ढले हैं हम
क्यूँ हैं कब तक हैं किस की ख़ातिर हैं
बड़े संजीदा मसअले हैं हम
Responses
No comments yet. Be the first to respond.