अपनाता है पराए कौन
कौन सुनता है और सुनाए कौन
कौन दोहराए फिर वही बातें
अभी सोया है जगाए कौन
अब सुकूँ है तो भूलने में है
लेकिन उस शख़्स को भुलाए कौन
वो जो अपने हैं क्या वो अपने हैं
कौन दुख झेले आज़माए कौन
आज फिर दिल है कुछ उदास उदास
देखिए आज याद आए कौन
Responses
No comments yet. Be the first to respond.