आज मुद्दत में वो आए हैं
दर ओ दीवार पे कुछ साए हैं
आबगीनों से न टकरा पाए
कोहसारों से तो टकराए हैं
तेरे हवादिस हम को
कुछ न कुछ राह पे ले आए हैं
संग-रेज़ों से ख़ज़फ़-पारों से
कितने हीरे कभी चुन लाए हैं
इतने मायूस तो हालात नहीं
लोग किस वास्ते घबराए हैं
उन की जानिब न किसी ने देखा
जो हमें देख के शरमाए हैं
Responses
No comments yet. Be the first to respond.