ये और बात तेरी गली में न आएँ हम
लेकिन ये क्या कि शहर तिरा छोड़ जाएँ हम
मुद्दत हुई है कू-ए-बुताँ की तरफ़ गए
आवारगी से को कहाँ तक बचाएँ हम
शायद ब-क़ैद-ए-ज़ीस्त ये साअत न आ सके
तुम दास्तान-ए-शौक़ सुनो और सुनाएँ हम
बे- हो चुकी है बहुत शहर की फ़ज़ा
तारीक रास्तों में कहीं खो न जाएँ हम
उस के बग़ैर आज बहुत जी उदास है
'जालिब' चलो कहीं से उसे ढूँढ लाएँ हम
Responses
No comments yet. Be the first to respond.