फिर कभी लौट कर न आएँगे
हम तिरा शहर छोड़ जाएँगे
दूर-उफ़्तादा बस्तियों में कहीं
तेरी यादों से लौ लगाएँगे
शम-ए-माह-ओ-नुजूम कर के
आँसुओं के दिए जलाएँगे
आख़िरी बार इक ग़ज़ल सुन लो
आख़िरी बार हम सुनाएँगे
सूरत-ए-मौजा-ए-हवा 'जालिब'
सारी दुनिया की उड़ाएँगे
Responses
No comments yet. Be the first to respond.