अफ़्सोस तुम्हें कार के शीशे का हुआ है
पर्वा नहीं इक माँ का जो टूट गया है
होता है असर तुम पे कहाँ नाला-ए- का
बरहम जो हुई बज़्म-ए-तरब इस का गिला है
फ़िरऔन भी नमरूद भी गुज़रे हैं जहाँ में
रहता है यहाँ कौन यहाँ कौन रहा है
तुम ज़ुल्म कहाँ तक तह-ए-अफ़्लाक करोगे
ये बात न भूलो कि हमारा भी ख़ुदा है
आज़ादी-ए-इंसान के वहीं फूल खिलेंगे
जिस जा पे ज़हीर आज तिरा ख़ून गिरा है
ता-चंद रहेगी ये शब-ए-ग़म की सियाही
रस्ता कोई सूरज का कहीं रोक सका है
तू आज का शाइ'र है तो कर मेरी तरह बात
जैसे मिरे होंटों पे मिरे दिल की सदा है
Responses
No comments yet. Be the first to respond.