इन आँखों ने क्या क्या तमाशा न देखा
हक़ीक़त में जो देखना था न देखा
तुझे देख कर वो दुई उठ गई है
कि अपना भी सानी न देखा न देखा
उन आँखों के क़ुर्बान जाऊँ जिन्हों ने
हज़ारों हिजाबों में देखा
न हिम्मत न क़िस्मत न है न आँखें
न ढूँडा न पाया न समझा न देखा
मरीज़ान-ए-उल्फ़त की क्या बे-कसी है
मसीहा को भी चारा-फ़रमा न देखा
बहुत दर्द-मंदों को देखा है तू ने
ये सीना ये दिल ये कलेजा न देखा
वो कब देख सकता है उस की तजल्ली
जिस इंसान ने अपना ही जल्वा न देखा
बहुत शोर सुनते थे इस अंजुमन का
यहाँ आ के जो कुछ सुना था न देखा
सफ़ाई है बाग़-ए-मोहब्बत में ऐसी
कि बाद-ए-सबा ने भी तिनका न देखा
उसे देख कर और को फिर जो देखे
कोई देखने वाला ऐसा न देखा
वो था जल्वा-आरा मगर तू ने मूसा
न देखा न देखा न देखा न देखा
गया कारवाँ छोड़ कर मुझ को तन्हा
ज़रा मेरे आने का रस्ता न देखा
कहाँ नक़्श-ए-अव्वल कहाँ नक़्श-ए-सानी
ख़ुदा की ख़ुदाई में तुझ सा न देखा
तिरी याद है या है तेरा तसव्वुर
कभी 'दाग़' को हम ने तन्हा न देखा
Responses
No comments yet. Be the first to respond.
ख़ूब पर्दा है कि चिलमन से लगे बैठे हैं
साफ़ छुपते भी नहीं सामने आते भी नहीं
उज़्र आने में भी है और बुलाते भी नहीं
बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताते भी नहीं
तुम्हारे ख़त में नया एक सलाम किस का था
न था रक़ीब तो आख़िर वो नाम किस का था
ग़ज़ब किया तेरे वादे पे ऐतबार किया
तमाम रात क़यामत का इंतज़ार किया
आफ़त की शौख़ियाँ हैं तुम्हारी निगाह में
महशर के फ़ित्ने खेलते हैं जिस की राह में
ले चला जान मेरी रूठ के जाना तेरा
ऐसे आने से तो बेहतर था न आना तेरा