हरीफ़-ए-मतलब-ए-मुश्किल नहीं फ़ुसून-ए-नियाज़
क़ुबूल हो या रब कि उम्र-ए-ख़िज़्र दराज़
न हो ब-हर्ज़ा बयाबाँ-नवर्द-ए-वहम-ए-वजूद
हनूज़ तेरे तसव्वुर में है नशेब-ओ-फ़राज़
विसाल जल्वा तमाशा है पर दिमाग़ कहाँ
कि दीजे आइना-ए-इन्तिज़ार को पर्दाज़
हर एक ज़र्रा-ए-आशिक़ है आफ़ताब-परस्त
गई न हुए पर हवा-ए-जल्वा-ए-नाज़
न पूछ वुसअत-ए-मय-ख़ाना-ए-जुनूँ 'ग़ालिब'
जहाँ ये कासा-ए-गर्दूं है एक ख़ाक-अंदाज़
फ़रेब-ए-सनअत-ए-ईजाद का तमाशा देख
निगाह अक्स-फ़रोश ओ ख़याल आइना-साज़
ज़ि-बस-कि जल्वा-ए-सय्याद हैरत-आरा है
उड़ी है सफ़्हा-ए-ख़ातिर से सूरत-ए-परवाज़
हुजूम-ए-फ़िक्र से दिल मिस्ल-ए-मौज लरज़े है
कि शीशा नाज़ुक ओ सहबा-ए-आबगीन-गुदाज़
'असद' से तर्क-ए-वफ़ा का गुमाँ वो मा'नी है
कि खींचिए पर-ए-ताइर से सूरत-ए-परवाज़
हनूज़ ऐ असर-ए-दीद नंग-ए-रुस्वाई
निगाह फ़ित्ना-ख़िराम ओ दर-ए-दो-आलम बाज़
Responses
No comments yet. Be the first to respond.
कशाकश हा हस्ती से करे क्या सई आज़ादी
हुई ज़ंजीर मौज आब को फ़ुर्सत रवानी की
नश्शा हा शादाब रंग व साज़ हा मस्त तरब
शीशा-ए मय सर्व सब्ज़ जोयबार नग़्मा है
वफ़ा दलबरां है इत्तिफ़ाक़ी वर्ना ऐ हमदम
असर फ़रियाद दिल हा हज़ीं का किस ने देखा है
ब सख़्ती हा क़ैद ज़िंदगी मालूम आज़ादी
शरर भी सैद दाम रिश्ता-ए रग हा ख़ारा है
तसव्वुर बहर तस्कीन तपीदन हा तिफ़्ल दिल
ब बाग़ रंग हा रफ़्ता गुल चैन तमाशा है
बजा है गर न सुने नाला हाये बुलबुल ज़ार
कि गोश गुल नम शबनम से पनबा आगीं है