जी ही जी में वो जल रही होगी
चाँदनी में टहल रही होगी
ने तान ली है चादर-ए-अब्र
अब वो कपड़े बदल रही होगी
सो गई होगी वो शफ़क़-अंदाम
सब्ज़ क़िंदील जल रही होगी
सुर्ख़ और सब्ज़ वादियों की तरफ़
वो मिरे साथ चल रही होगी
चढ़ते चढ़ते किसी पहाड़ी पर
अब वो करवट बदल रही होगी
पेड़ की छाल से रगड़ खा कर
वो तने से फिसल रही होगी
नील-गूँ झील नाफ़ तक पहने
संदलीं जिस्म मल रही होगी
हो के वो ख़्वाब-ए- से बेदार
कितनी ही देर शल रही होगी
Responses
No comments yet. Be the first to respond.
बस इक ग़ुबार तौर गुमाँ का है तह ब तह
यानी नज़र भी कुछ नहीं मंज़र भी कुछ नहीं
है अब तो एक जाल सुकून हमीशगी
पर्वाज़ का तो ज़िक्र ही क्या पर भी कुछ नहीं
कितना डराؤना है ये शहर नबोद व बूद
ऐसा डराؤना कि यहाँ डर भी कुछ नहीं
पहलू में है जो मेरे कहीं और है वो शख़्स
यानी वफ़ा अहद का बिस्तर भी कुछ नहीं
निस्बत में उन की जो है अज़िय्यत वो है मगर
शह रग भी कोई शय नहीं और सर भी कुछ नहीं
याराँ तुम्हें जो मुझ से गिला है तो किस लिए
मुझ को तो अतराज़ ख़ुदा पर भी कुछ नहीं