शाम से आँख में नमी सी है
आज फिर आप की सी है
दफ़्न कर दो हमें कि आए
नब्ज़ कुछ देर से थमी सी है
कौन पथरा गया है आँखों में
बर्फ़ पलकों पे क्यूँ जमी सी है
वक़्त रहता नहीं कहीं टिक कर
आदत इस की भी आदमी सी है
आइए रास्ते अलग कर लें
ये ज़रूरत भी बाहमी सी है
Responses
No comments yet. Be the first to respond.