हर बार इख़्तियार किया
हम से होता नहीं हज़ार किया
आदतन तुम ने कर दिए वा'दे
आदतन हम ने ए'तिबार किया
हम ने अक्सर तुम्हारी राहों में
रुक कर अपना ही इंतिज़ार किया
फिर न माँगेंगे या-रब
ये गुनह हम ने एक बार किया
Responses
No comments yet. Be the first to respond.